गाजीपुर:दंगल प्रतियोगिता में हथरस के केसरी रामेश्वर ने कुरुक्षेत्र के अंकित को चटाया धूल

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर।भाँवरकोल ब्लॉक के शेरपुर खुर्द में अष्ट शहीदों की स्मृति में इनामी दंगल प्रतियोगिता आज मंगलवार को सम्पन्न हुआ। नवोदित पहलवानों ने अपनी चमक बिखेरी और बड़े जोड़ के पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। आस पास के क्षेत्रों से दंगल मुकाबला देखने हेतु जन सैलाब उमड़ा पड़ा था। भारत केशरी रामेश्वर यादव पहलवान हाथरस ने अंकित पहलवान हरियाणा कुरुक्षेत्र को 2 मिनट में धूल चटाकर नगद 51 हजार रुपये जीत लिया। मृत्युंजय पहलवान शेरपुर ने संजय पहलवान कनेरी गौरा को 2 मिनट में चीत कर आसमान दिखाया। रिशु पहलवान मुहम्मदाबाद ने कलीम पहलवान चन्दौली से बाजी मारी।
शेरपुर के रामप्रवेश उर्फ फत्तू पहलवान व गोविंद पहलवान अयोध्या के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।सलमान पहलवान एवं विशाल पहलवान भुजाड़ी के बीच मुकाबला बराबर रहा।आनन्द पहलवान मुहम्मदाबाद और मऊ के निखिल पहलवान से मुकाबला बराबरी पर छूटा। अनूप पहलवान गोरखपुर व अर्जुन पहलवान नन्दनी नगर (गोंडा): मुकाबला बराबर पर छूटा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक अवध किशोर राय और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू ने कुश्ती दंगल का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला केशरी विकास राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया और निर्णायक की भूमिका कालिका पहलवान व रमेश पहलवान ने किया। इस मौके पर विजेताओं को साक्षी ट्रेडर्स कुंडेसर की ओर से सभी को उपहार दिया गया।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना राय, पीयूष राय, नवीन राय, दुर्गा प्रसाद राय,आनंद राय पहलवान, राघवेन्द्र उपाध्याय बुच्चू बाबा, सत्यम राय,बाला जी राय अजय राय , ज्ञानेंद्र राय दीपक पहलवान, नागा राय पहलवान, दामोदर राय, गोल्डी राय,चिंटू राय, हरेंद्र यादव पहलवान मिथलेश राय, हेमनाथ राय,अंकुर राय आदि हजारों लोग शामिल रहे ।




