गाजीपुर : उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीएलओ एसडीएम डॉ0 हर्षिता तिवारी से सम्मानित

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर (हिंदुस्तान संदेश)।मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत गणना प्रपत्र एस.आई. आर. फार्म भरवाने, जागरूक करने एवं अपनी कार्य क्षमता से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मुहम्मदाबाद की उपजिलाधिकारी डॉ0 हर्षिता तिवारी ने सम्मानित किया गया। उपजिलाधिकारी उन टॉप 20 बीएलओ जिन्होंने अपने बूथ के मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर समयबद्ध तरीके से प्रपत्र एकत्रित किए। उन्हें बीएलओ ऐप पर पूर्णतः डिजिटलाइज किया।सम्मानित होने वाले बीएलओ में शाहेनुर अंसारी, मो0 जफर, कुबेर सिंह यादव, मोहन प्रधान, रामदुलायी, पुष्पादेवी गुप्ता, विजय राम बिन्द, शिवान्द राय, रूबिना गुलनार, जासीम अंसारी, दिग्विजय पाण्डेय, अशोक सिंह, संजू देवी, नवीनचंद्र श्रीवास्तव, अनिता सिंह, सुनिता देवी, निर्मला, विनिता राय, मनीष यादव एवं पंकज कुमार राय शामिल हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े सभी बीएलओ एवं संबंधित कार्मिक आपसी समन्वय के साथ मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर निर्धारित समयसीमा में उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें। सम्मानित होने के बाद सभी सम्मानित बी. एल. ओ. ने उपजिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को शत प्रतिशत अपने कार्यों के प्रति जागरूक और सजग रहना चाहिए ताकि आम जन ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सके।




