Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : तीन दिवसीय सक्षम प्रशिक्षण सम्पन्न


गाजीपुर। डायट सैदपुर में आयोजित तीन दिवसीय सक्षम प्रशिक्षण कार्यक्रम में जखनियां ब्लॉक के 118 प्रधानाध्यापक /प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के तृतीय चरण में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा प्रतिरक्षा युक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । प्रथम सत्र में डॉ सर्वेश कुमार राय द्वारा वित्तीय दायित्व, हरीओम प्रताप यादव द्वारा स्वास्थ्य, वेलबीइंग एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन तथा कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत डॉ. सर्वेश कुमार राय ने मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत तनाव के कारणों, उसके प्रभावों तथा तनाव को नियंत्रित करने की व्यवहारिक तकनीकों पर जानकारी दी। इन सत्रों का सत्र-संचालन डॉ. अर्चना सिंह एवं राजवंत सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को वरिष्ठ प्रवक्ता डी.पी. सिंह द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य शैलेष पटेल ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण के उद्देश्यों, प्रतिभागियों की सहभागिता तथा प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों एवं कार्मिकों के व्यवसायिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं मानसिक वेलबीइंग को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उक्त अवसर पर प्रवक्ता शिवकुमार पाण्डेय, डॉ निधि सोनकर, बृजेश कुमार, आलोक कुमार तिवारी, डॉ मंजर कमाल आदि लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अर्चना सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button