Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़:लोको पायलट का शव  पहुंचते ही हंगामा,भीड़ ने किया चक्का जाम

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय कस्बे के नौशहरा गांव निवासी 28 वर्षीय लोको पायलट दुर्गेश कुमार की हत्या का मामला सोमवार को शाम को तूल पकड़ लिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव जीयनपुर चौक पर पहुंचा वहां सैकड़ो भीड़ ने शव वाहन को रोक लिया। विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चौक पर ही जाम लगा दिया गया। हत्यारों की गिरफ्तारी और 1 करोड़ मुआवजा, नौकरी की मांग की जा रही थी। जिससे हंगामा बढ़ गया। दुकान बंद हो गए। मौके पर स्थानीय पुलिस फोर्स समझाने की कोशिश करती रही। लेकिन लोग आक्रोशित थे। बाद में एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाए और गिरफ्तारी का आश्वासन दिए। करीब 2 घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। परिजनों का आरोप है कि दुर्गेश कुमार को नशीली दवा पिलाकर कुछ लोगों ने एक दिन पूर्व रविवार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दुर्गेश कुमार की मौत हो गई। वही इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर छह आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मामले को संभालने के लिए सीओ सगड़ी, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि लोको पायलट पर शक था कि वह गैर बिरादरी की लड़की से मोबाइल पर बात करता था। ऐसे में उसको मारने की साजिश बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button