Slide 1
Slide 1
क्राइम

देवरिया: हत्या के प्रयास मामले में वांछित पांच आरोपी गिरफ्तार

असगर अली ब्यूरो चीफ,देवरिया । सलेमपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को सलेमपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, थाना सलेमपुर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में वांछित सोनू कुमार उर्फ संदीप, अर्जुन राजभर, आशीष राजभर, विश्वनाथ कुमार गोसाईं और काशी कुमार गोसाईं को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।घटना 19 मई की रात की बताई जा रही है। नवलपुर निवासी मीना तिवारी ने 23 मई को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनका पुत्र सोनू तिवारी घर लौट रहा था तभी परान छपरा ढाले के पास आरोपियों ने अपने साथी मुन्ना उर्फ जुमेरती के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियार और ईंट से हमला कर दिया जिस से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी मुन्ना उर्फ जुमेरती की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ने का प्रयास जारी है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन राजभर के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button