Slide 1
Slide 1
क्राइमलखनऊ

लखनऊ: स्टॉप बाय ने फांसी लगाई,इलाज के दौरान मौत

काकोरी /लखनऊ। दुबग्गा में गुरुवार रात नर्सिंग स्टाफ बॉय ने कमरे में चादर के सहारे फांसी लगाई। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। कमरे में गई बहन भाई को फांसी पर लटका देख चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर पहुंची पत्नी ने परिजनों की सहायता से इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह युवक की मौत हो गयी। सीते विहार कॉलोनी निवासी रामनरेश कनौजिया के अनुसार बेटा शुभम (27) निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ बॉय था। गुरुवार शाम को पत्नी सहित डयूटी पर चले गए थे। घर में बेटी पल्लवी और बहू प्रियंका थे। रात में शुभम ने कमरे में चादर के सहारे फांसी लगा ली। पहली मंजिल पर बने कमरे में भाई को बुलाने गयी बेटी पल्लवी ने भाई शुभम को फांसी पर लटकता देख चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर नीचे कमरे से शुभम की पत्नी प्रियंका भी आ गई और आनन-फानन में फंदे से उतार कर इलाज के लिए ठाकुरगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के सुबह शुभम की मृत्यु हो गयी। शुभम की चार महीने पहले की शादी हुई थी। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट- इमरान अहमद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button