क्राइम
दहेज़ का दानव लील गया एक और जिंदगी
सारनाथ थाना क्षेत्र में विवाहिता ने की आत्महत्या, चार महीने पहले हुई थी शादी
सरफराज अहमद
वाराणसी। धर्म की नगरी काशी में दहेज़ का दानव एक और जिंदगी लील गया। इसके चलते एक विवाहिता को अपनी जान तक गंवानी पड़ गई।
यह मामला सारनाथ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। विवाहिता की शादी महज़ चार महीने पहले हुई थी। शादी के बाद भी पति का दूसरे युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था बताया जा रहा है कि विवाहिता इसके चलते परेशान तो रहती ही थी साथ ही दहेज़ के लिए भी रात दिन उसे प्रताड़ित किया जाता था।
विवाहिता के मायके वालो ने पुलिस के सामने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने और पति के प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि ससुराल वाले मायके पक्ष के आरोप को बेबुनियाद बताया है।





