Slide 1
Slide 1
आजमगढ़एजुकेशनक्राइम

आजमगढ़: डिप्लोमा फार्मेसी में दूसरे के जगह परीक्षा देने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने 13 जून को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरायमीर में आयोजित डिप्लोमा इन फामेर्सी की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।
प्रधानाचार्य संध्या मौर्या की शिकायत के अनुसार, परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षण में कक्ष नंबर 05 में आशीष कुमार (पुत्र राजमन प्रसाद, रोल नंबर 2543372144001) को अनुप कुमार विश्वास के स्थान पर और कक्ष नंबर 08 में आदर्श गौड़ (पुत्र शिवकुमार गौड़ रोल नंबर 2543372144048) को अम्बरीष कुमार के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। दोनों को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button