Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़: महिला सुरक्षा सम्मान के लिए चला जागरूकता अभियान

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रारम्भ मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौली पाण्डेय की अध्यक्षता में थाना मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरा में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सम्मानित नागरिकों के सहयोग से बालिकाओं व महिलाओं को- महिला सुरक्षा कानून, विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबर, सरकार की कल्याणकारी योजनाएं, साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।कार्यक्रम में उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव (चौकी इंचार्ज लोहरा), उ0नि0 आशीष शुक्ला, उ0नि0 वरुणेश मिश्रा, का0 सर्वेश कुमार एवं महिला आरक्षी ऋतुम्भरा उपस्थित रहीं।आजमगढ़ पुलिस मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button