Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर:भारतीय भाषाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर: रवीन्द्र सिंह


त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर। भारतीय भाषा उत्सव कार्ययक्रम   भाँवरकोल विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में बड़े ही उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खण्ड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह ने किया। जिनके निर्देशन में मिर्जाबाद, मलसा, हेमराजपुर सहित क्षेत्र के अन्य सभी विद्यालयों में विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। मिर्जाबाद, मलसा और हेमराजपुर के विद्यालयों में छात्रों ने भारतीय भाषाओं की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हुए कविताओं, भाषणों, कहानी वाचन, समूह गीत और भाषा आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव में चार चाँद लगा दिए। ये उत्सव एक सप्ताह तक मनाया जाना है। शिक्षकों द्वारा छात्रों को भारतीय भाषाओं की महत्ता एवं उनकी सांस्कृतिक भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह ने कहा कि विविधता में एकता हमारे भारत देश की पहिचान है। भारतीय भाषाएँ हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में भाषाई जागरूकता बढ़ती है और भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राथमिक विद्यालय मिर्ज़ाबाद के मु. आलिम हुसैन, विश्वामित्र गुप्ता, माया कुमारी, अशफाक अहमद मलसा से आलोक द्विवेदी व हेमराजपुर से विजेन्द्र कुमार आदि सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं व प्रधानाध्यापकों की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button