Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विश्व जनसंख्या दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

जनसंख्या विस्फोट कमी लाने के लिए जन जागरूकता जरूरी: प्रो राजेंद्र सिंह

गाजीपुर। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मे विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य डॉ प्रोफेसर राजेंद्र सिंह के निर्देशन में किया गया। इस बर्ष विश्व जनसंख्या दिवस  का थीम युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना है। जिसका उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी समस्याओं  उनके समाधान के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह दिन वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है ताकि लोग यह समझ सकें। तेज़ी से बढ़ती आबादी कैसे संसाधनों, पर्यावरण और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि जनजागरुकता के बिना जनसंख्या विस्फोट पर नियंत्रण संभव नहीं है। प्राचार्य ने कहा जीवन कौशल शिक्षा द्वारा निर्णय क्षमता विकसित करने के प्रयासों को बताया।जिससे उन्मुक्त यौन व्यवहार पर नियंत्रण रखा जा सकता है।डॉ प्रणेश सिंह ने प्रजनन दर कम करने और मातृ शिशु सुरक्षा की सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर प्रो डॉ सैंगर, विवेक पांडे, प्रजापति, सुभाष तथा अस्पताल से डॉ अवध कुमार सिंह तथा अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button