Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : रक्षाबंधन पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, कहा….


भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है रक्षाबंधन

संवाददाता, विवेकानंद राय /गाजीपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों तथा सामाजिक एकता और सौहार्द की मजबूत नींव का प्रतीक भी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, आत्मीयता, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करता है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है, जो परिवार को जोड़ने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन का पावन पर्व आपसी प्रेम, शांति, सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्व की खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बने और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करे।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विशेष रूप से जनपद की सभी बहनों और भाइयों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व गाजीपुर जनपद में प्रेम, एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button