गाजीपुर:मुहम्मदाबाद तहसील में नोनहरा कांड को लेकर अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर/मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील में विगत दिनों मृत हुए भाजपा कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय उर्फ जोखू का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता और अन्य संगठनों में भी आक्रोश है। शुक्रवार को मुहम्मदाबाद तहसील में अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि सीताराम उपाध्याय की मौत पुलिस की लाठी चार्ज के कारण हुई, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह ने अपने पदों से इस्तीफा भी दे दिया है।भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और मृतक परिवार को न्याय दिलाया जाए। फिलहाल यह मामला गरमाया हुआ है और आगे की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।इस घटना की निंदा करते हुए ग्रामीणों का कहना है कि वायरल वीडियो से पुलिस की गुंडागर्दी साफ साफ दिखाई दे रही है।




