Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : मिशन शक्ति अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक

डॉ एके राय/ गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. पूजा साहू ने समाज में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं वाणिज्य संकाय की प्रभारी डॉ. अंजली यादव ने आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं, तब वे न केवल अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अन्य वक्ताओं ने बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1098) की जानकारी देने के साथ ही साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा कर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया। अंत में सभी को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। इस z पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार जायसवाल ने कियाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button