
मंदिर में हुआ पूरे भक्ति भाव से भजन,कीर्तन
गाजीपुर । नुनुआ ब्रह्म बाबा की वार्षिक पूजा भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर खुर्द स्थित मंदिर में पूरे भक्ति भाव और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बाबा का भव्य श्रृंगार के साथ 24 घंटे हरे राम, हरे कृष्ण संकीर्तन का आयोजन हुआ। भोजपुरी गायक राजेश निराला ने अपने संकीर्तन गायकी से माहौल को भक्तिमय बना दिया। ग्रामीणों ने दूध से अरघा भरा और बाबा के जयकारे से वातावरण को बाबा का भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने अपनी आस्था और विश्वास का प्रदर्शन किया। इस मौके में प्रमुख रूप से मदन दूबे नेता,झुन्रा राय, आयोजन समिति के सदस्य, राजेश निराला भोजपुरी गायक, भोला पांडेय,उपेंद्र राय उपस्थित रहे।




