एजुकेशन
आज खत्म हो रही है ठंड की छुट्टियां, अभिभावकों में चिंता
ठंड की छुट्टियां आगे बढ़ जाती तो मिलता सुकुन
सरफराज अहमद
वाराणसी। हाड़ मास कपा देने वाली भीषण ठंड व कोहरे के बीच ठंड की छुट्टियां आज संपन्न हो रही है। इसी के साथ कल से सभी स्कूल कॉलेज खुल सकता है। ऐसे में दो दिन सामान्य ठंड के बाद आज अचानक तेज ठंड ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। खास कर जिनके बच्चे केजी से आठवीं कक्षा में शिक्षा ले रहे हैं वो ज्यादा चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह से ठंड लौटी है उससे सभी का चिंतित होना स्वाभाविक है। ऐसे में सभी को डीएम साहब से उम्मीद है कि वो छुट्टियां आगे बढ़ा दें। अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन या बेसिक शिक्षा अधिकारी इस ओर ध्यान देते हैं या वास्तव में कल से स्कूल खुल जाएगा।





