
डॉ एके राय/ गाजीपुर। शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने एवं कक्षा शिक्षण में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सैदपुर में “कक्षा शिक्षण में तकनीकी एवं नवाचार” विषयक कार्यशाला सम्पन्न हुई। प्राचार्य/उप-शिक्षा निदेशक श्रीप्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजित सेमिनार के नोडल अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार राय एवं हरिओम प्रताप यादव रहे। सेमिनार की विषय स्थापना डॉ सर्वेश कुमार राय द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने वर्तमान शिक्षा परिदृश्य में तकनीकी नवाचारों की आवश्यकता और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ दीपक सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चुनार, मिर्जापुर) एवं डॉ सन्तोष यादव (डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ) रहे। वक्ताओं ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में तकनीकी उपकरणों के प्रभावी उपयोग, डिजिटल प्लेटफॉर्म, स्मार्ट कक्षाओं एवं नवाचार आधारित शिक्षण विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिवकुमार पाण्डेय, निधि सोनकर, नवल गुप्ता, राकेश यादव, डॉ मंजर कमाल, सुमन तिवारी, अंकिता सिंह सहित प्रतिभागी विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व डायट के प्रशिक्षु सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिओम प्रताप यादव व धन्यवाद ज्ञापन डॉ अर्चना सिंह ने किया।




