Slide 1
Slide 1
एजुकेशनखाना खजाना

पीजी कॉलेज गाजीपुर: स्कैन कोड के साथ पहली बार  ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

गाजीपुर। नगर के गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्वविद्यालय स्तर की सुविधाओं के साथ-साथ प्रवेश प्रक्रिया को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए इस वर्ष पहली बार स्कैन कोड आधारित ऑनलाइन प्रवेश फार्म की सुविधा शुरू की है। इस नवाचार के माध्यम से अभ्यर्थी अपने मोबाइल फोन से घर बैठे आसानी से प्रवेश फार्म भर सकते हैं। जिससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुलभ होगी। उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं।प्रोफेसर पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर, शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और समर्पण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रवेश फार्म और अन्य जानकारी के लिए कृपया महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट… https://www.pgcghazipur.ac.in  पर जाएं या स्कैन कोड का उपयोग करें और घर बैठे अपने मोबाइल से प्रवेश फार्म भर कर सबमिट करें दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button