Slide 1
Slide 1
एजुकेशनदेवरिया

देवरिया : सेवा सुरक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) जनपद कार्यकरिणी की हुई बैठक

असगर अली/ब्यूरो चीफ,देवरिया। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) जनपद कार्यकरिणी की बैठक महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह एवं संचालन जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकरियों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 2023 में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम लागू किया गया और पहले से चले आ रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 को रद्द कर दिया गया। 1982 के अधिनियम की धारा 21 द्वारा शिक्षकों को सेवा सुरक्षा मिलती थी जिसे नये अधिनियम में नहीं जोड़ा गया। तबसे शिक्षक इसे नये अधिनियम में जोड़ने की मांग कर रहे हैं। आगामी 6 अप्रैल को लखनऊ में सेवा सुरक्षा बहाली महारैली करके धारा-21 को 2023 के अधिनियम में जोड़ने की मांग की जायेगी ।

प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि पहले किसी शिक्षक की सेवा समाप्त करने से पहले चयन बोर्ड से अनुमति लेनी पड़ती थी किन्तु नया अधिनियम लागू होने के बाद प्रबन्ध तंत्र केवल जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुमति से किसी शिक्षक की सेवा समाप्त कर सकता है। प्रदेश के शिक्षक डरे हुए हैं और डरा हुआ शिक्षक मरा हुआ भविष्य बनाता है। सरकार तत्काल सेवा सुरक्षा बहाल करे।

जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में 6 अप्रैल को लखनऊ पहुंचे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई । उक्त मौके पर जिला मंत्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, संरक्षक घुरहू राम प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्यासागर, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, मीडिया प्रभारी उमेश यादव, आय व्यय निरीक्षक अमिताभकुमार, संयुक्त मंत्री शरद कुमार शर्मा, संगठन मंत्री अखिलेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष विपिन शुक्ल, संयुक्त मंत्री राम करन यादव, बरहज तहसील मंत्री पियूष मिश्रा, राजेश महंथ, अखिलानंद कुशवाहा, प्रह्लाद सिंह, अखिलेश कुशवाहा, रणजीत राय, अशोक कुमार, योगेन्द्र प्रताप, कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button