Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

वाराणसी : महामना पत्र’ का शैक्षणिक यात्रा विशेषांक लोकार्पित 

वाराणसी।विद्यापीठ के मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान में बुधवार को ‘महामना पत्र’ जो कि शैक्षणिक यात्रा विशेषांक था का लोकार्पण ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया।इस अवसर पर संस्था के बीके बिपिन भाई ने कहा की ब्रह्मकुमारी संस्था जीवन जीने की कला सीखाती है | आंतरिक उर्जा की अनुभूति या प्राप्ति करनी हो तो यह संस्थान आपकी मदद करेगा | इस संस्थान से भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भी जुड़े थे| उन्होंने महामना पत्र विशेषांक के प्रकाशन पर संस्थान के निदेशक को धन्यवाद दिया । संस्था की बीके तपसी दीदी ने कहा की ब्रह्म कुमारी का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भरा है | उन्होंने आईक्यू, ईक्यू, और एसक्यू के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए स्वामी विवेकानंद जी का स्मरण किया | विधार्थियो के साथ दो-दो मिनट के ध्यान का प्रयोग किया | अंत मे अपनी वाणी को विराम देते हुए उन्होंने एक उल्लेखना करते हुए कहा कि “युवा जब जग जायेगा, स्वर्ग धरा पर आयेगा” । अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ.नागेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि इस अंक में शैक्षणिक यात्रा के दौरान ब्रह्माकुमारी (माउंट अबू) में छात्रों ने क्या देखा,समझा उसको साझा किया है ।श्री सिंह ने विधार्थियो को लेखनी में संस्थान के विषय में लेखनी मे वर्णन करने की सलाह दी | धन्यवाद देते हुए डॉ वशिष्ठ सिंह ने कहा कि ब्रम्हकुमारी के सकारात्मक वातावरण के बताया और कहा कि ब्रह्म कुमारी के संस्मरण पर एक पुस्तक लिखी जा सकती है | कार्यक्रम का संचालन निशा सिंह ने किया ।इस अवसर पर डॉ. जिनेश , डॉ. शिव यादव, डॉ. अनिरुद्ध पांडे, प्रगति, डॉली विश्वकर्मा,सपना तिवारी शिवालिका, हर्षिता ,प्रगति,आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button