Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : शैक्षणिक पर्यटक दल ने भौगोलिक विविधताओं एवं प्राकृतिक दृश्यों का की अवलोकन 

भूगोल के छात्रों ने देखा देवदरी जलप्रपात एवं राजदरी जलप्रपात का अध्ययन 

 

डॉ एके राय/गाज़ीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा के भूगोल विभाग द्वारा आयोजित भौगोलिक शैक्षणिक पर्यटक दल मंगलवार को चंदौली पहुंचा। प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह के निर्देशन व पर्यटन प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार एवं डॉ. दिनेश कुमार सिंह के संरक्षण में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के चालीस छात्र-छात्राओं का दल चंदौली के दर्शनीय प्रसिद्ध प्राकृतिक स्थल देवदरी जलप्रपात एवं राजदरी जलप्रपात की खुबसूरती से रूबरू हुआ। विद्यार्थियों ने वहां के प्राकृतिक सौंदर्य और भौगोलिक विविधताओं का प्रत्यक्ष अवलोकन कर अपने अध्ययन को जीवंत अनुभव में बदला। इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को क्षेत्र की भौगोलिक संरचना, यातायात व्यवस्था, आवास एवं परिवहन के साधन, स्थानीय विपणन तंत्र, औद्योगिक विकास की स्थिति, नदियों, पर्वतों, जलप्रपातों, घाटियों तथा चट्टानों के स्वरूप की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस शैक्षणिक पर्यटन ने विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर प्रकृति के सान्निध्य में सीखने का अवसर प्रदान किया। प्राकृतिक धरोहरों के बीच यह यात्रा ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रही। सहायक प्रो. भूगोल चंदन यादव व डॉ. अजय कुमार चौहान एवं सहायक प्रो. अर्थशास्त्र चंदन ने विषयगत बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button