Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर: राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता हुआ आयोजन

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का एक सशक्त माध्यम : खंड शिक्षाधिकारी रविंद्र सिंह

संवाददाता

गाजीपुर।भाँवरकोल ब्लॉक अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के कुल 100 छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विज्ञान से संबंधित अनेक चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभाग करने वाले सभी 100 बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु टॉप 10 छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों में रचनात्मकता, तार्किक सोच और समस्या समाधान कौशल को बढ़ाते हैं। हम बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानने और संवर्धित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में एआरपीसी अमित राय, नसीम अंसारी के साथ राहुल अग्रवाल, मु. आलिम हुसैन, नीरज राय, रविशंकर राय, त्रिपुरारी यादव, प्रीतू रंजन राय, पंकज पाण्डेय, राकेश यादव, रीतू राय, ममता यादव आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से शिक्षकों का मन मोह लिया। सैकड़ों बच्चों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button