गाजीपुर:डायट प्रवक्ताओं ने राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डॉ रितु श्रीवास्तव को किया सम्मानित

प्रमोद कुमार सिंह
गाज़ीपुर। 5 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी द्वारा सम्मानित राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित अध्यापिका का सम्मान समारोह का कार्यक्रम निरंतर जारी है।8 सितंबर को डायट सैदपुर पर त्रैमासिक शिक्षण संकुल मीटिंग संपन्न हुई। उसके पश्चात डायट के सभी सम्मानित प्रवक्ताओं ने राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करने की खुशी में गाजीपुर की कंपोजिट स्कूल डिलिया की सहायक अध्यापिका डॉ रितु श्रीवास्तव को मोमेंटो ,पुष्प माला से सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस तरह से सहायक अध्यापिका का सम्मान जगह जगह आयोजित किया जा रहा है। इइसी क्रम में सामूहिक रुद्राभिषेक पीठ काशी सारंगनाथ महादेव मंदिर सारनाथ के द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मानद सदस्य वाराणसी विकास प्राधिकरण अंबरीश सिंह भोला द्वारा मोमेंटो शाल और पुष्पमाल द्वारा डॉ रितु श्रीवास्तव को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में काशी कुष्ठ सेवा संघ के प्रमुख रमेश बाबा जी भी उपस्थित थे। उनका भी आशीर्वाद प्राप्त किया। सामूहिक रुद्राभिषेक के पीठ प्रमुख राहुल सिन्हा तथा उनकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।




