Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुरस्वास्थ्य

गाजीपुर : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

गाजीपुर।होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य प्रो.डॉ.राजेन्द्र सिंह के निर्देशन में आज बुधवार को नगर के विशेश्वरगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्राओं ने भाग लिया।डॉ मीरा कुमारी ने मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में बताया और इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर,उन्हें समय पर चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करना है।डॉ इशिता सिंह ने महिला सशक्तीकरण के बारे मे बताया और इस अभियान से महिलाएं न केवल स्वयं स्वस्थ रहेंगी, बल्कि पूरे परिवार को सशक्त बनाने में भी सक्षम होंगी। प्रतीक्षा पाण्डेय योग विशेषज्ञ ने महिलाओं को मोटापे की रोकथाम के लिए दैनिक योग के कई आसन उनके लाभ बताएं अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।कंचन सिंह आहार विशेषज्ञ ने संतुलित आहार एवं पोषण के लिए छात्राओं को जागरूक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button