Slide 1
Slide 1
गाजीपुरधर्म

गाजीपुर : इस वर्ष विवाह के 63 मुहूर्त,दो फरवरी से बजेगी शहनाई

गाजीपुर। मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार 15 जनवरी को हैं मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि विवाह की शहनाई दो फरवरी से बजेगी। व्यापारी और विवाह से जुड़े लोग लंबे समय से खरमास समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष फरवरी से दिसंबर तक कुल 63 विवाह के मुहूर्त हैं। जिससे शादी-विवाह को लेकर बाजार में खासा उत्साह है। पंडित ओमकार तिवारी के अनुसार 14 जनवरी की रात 9.39 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शास्त्रों के अनुसार यदि संक्रांति रात में पड़ती है तो उसका पुण्यफल अगले दिन मिलता है, इसलिए 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन स्नान, दान और पुण्य का विशेष महत्व है। लोग गंगा स्नान कर खिचड़ी का दान करेंगे। 15 जनवरी से मुंडन, गृहप्रवेश, विद्यारंभ, अन्नप्राशन जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। विवाह के लिए सबसे अधिक 21 मुहूर्त फरवरी महीने में हैं। शादी के कम दिनों के कारण शहर के अधिकांश बैंक्वेट हाल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं की बुकिंग पहले से ही फुल हो चुकी है। वर-वधू पक्ष भव्य आयोजन के लिए नजदीकी और सुविधाजनक बैंक्वेट हाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस बार 2 फरवरी से 22 फरवरी तक विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में विवाह स्थलों की बुकिंग तेज हो गई है। बाजार में रौनक बढ़ने लगी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button