Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

अंग्रेज़ी को रोचक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने के दिए टिप्स

डायट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सरफराज अहमद

वाराणसी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ (डायट) वाराणसी पर प्राचार्य डॉ० उमेश शुक्ला के मार्ग दर्शन में वाराणसी जनपद के समस्त ब्लॉक एवं नगर के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय के अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कक्षा में अंग्रेज़ी भाषा को रोचक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने के टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा शिक्षण में वर्ड फॉरमेशन ग्रेड अंताक्षरी एवं व्याकरण शिक्षण में गतिविधियों को सहायता से सरल तरीके से ग्रामर का कॉन्सेप्ट बिल्डिंग सिखाया गया I सभी शिक्षकों ने पूर्ण मनोयोग से तीन दिवसीय प्रशिक्षण को प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के संयोजक डायट प्रवक्ता डॉ० अमित दुबे तथा तीनों प्रशिक्षक श्री आलोक कुमार मौर्य ARP अंग्रेज़ी ( चिरईगांव), श्रीमती परमा विश्वाश ARP अंग्रेज़ी (आराजी लाइंस) तथा श्रीमती दीप्ति मिश्रा जी ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button