BHU:वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट की पुस्तक ‘व्यू फाइंडर तमाशा मेरे आगे’ डीन प्रो उत्तमा दीक्षित ने की विमोचन

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित मेरी पसंदीदा फोटोग्राफ प्रदर्शनी के अवसर पर 21 अगस्त को दृश्य कला संकाय के अहिवासी कला विथिका में भारत के वरिष्ठ फोटो जनरलिस्ट जगदीश यादव की पुस्तक,”व्यू फाइंडर तमाशा मेरे आगे का विमोचन संकाय प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित के दिशा निर्देशन में व्यावहारिक कला विभागाध्यक्ष मनीष अरोड़ा, डॉ शांति स्वरूप सिनहा, राधा कृष्ण गणेशन,मनीष खत्री,मनजीत गुप्ता,मनोज कर, अनिरुद्ध पांडे, कृष्णा सिंह, ज्ञानेंद्र कनौजिया एवं सृष्टि प्रजापति की उपस्थिति में संपन्न हुआ।जगदीश यादव ने अपने जीवन के अनुभव व्यावहारिक कला विभाग के छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। फोटो जर्नलिज्म की बारीकीययों को परिचित कराया, जिससे नवोदित कला विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन हुआ। उन्होंने प्रमुख रूप से किसी घटना के समय पर होने वाली चुनौतियों,जो की किसी भी फोटोग्राफर के लिए एक महत्वपूर्ण होता है, विषय पर अपने अनुभव साँझा किए।दृश्य कला संकाय में विगत दिनों 19 जुलाई से विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जो 23 जुलाई तक प्रदर्शित होनी है। इसी क्रम में अनेक फोटोग्राफरों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।





