Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर:पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्श आज भी प्रेरणा स्रोत: डॉ ए के राय

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। भारतीय राजनीति में पं. जवाहरलाल नेहरू की भूमिका विषयक गोष्ठी हाइटेक कॉलेज आफ मैनेजमेंट एण्ड ई टेक्नोलॉजी हंसराजपुर में संपन्न हुई। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी सह भोज कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में जवाहरलाल नेहरू की भूमिका पर व्यापक चर्चा की। वरिष्ठ पत्रकार डा.ए.के. राय की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। यह दिवस बच्चों के प्रति प्यार, स्नेह और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चों में वह चाचा नेहरू के नाम से विख्यात थे। उन्होंने बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए कई काम किए थे। इसलिए, उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान संघर्ष करते हुए उन्हें कई बार जेल यात्राएं करनी  पड़ी। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में एवं भारतीय लोकतांत्रिक राजनीति में उनकी विशेष भूमिका रही। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता से पंचवर्षीय योजनाएं बनाई जिससे देश में विकास योजनाओं को गति मिली और देश प्रगति के पथ पर बढ़ता रहा। शिक्षा, सेना, स्वास्थ्य सेवा के लिए योजनाएं बनाई तथा तकनीकी संस्थानों की स्थापना हुई जिससे देशवासियों को विशव पटल पर स्थापित होने में मदद मिली। वक्ताओं ने चाचा नेहरू के आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनका अनुकरण करने का आह्वान प्रशिक्षु छात्र छात्राओं से किया। प्रमुख वक्ताओं में  डा.ए.के. राय, चंद्रशेखर यादव, सिराजुद्दीन अंसारी, सुरेश यादव, विनोद जोशी, अमित यादव, सुबोध यादव आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रामरतन चौहान तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के निदेशक प्रकाश गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button