Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी:नमो घाट पर वाहन स्टैंड संचालक को निर्धारित दर से अधिक शुल्क लेने पर दी नोटिस

फर्म पर लगाया दस हजार रुपये का जुर्माना

सुशील कुमार मिश्र/  वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा नमो घाट पर वाहन स्टैंड संचालक फर्म मे रोबोस्ट ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड एवं में0 आर के एसोसिएट्स एंड होटलियर्स प्राइवेट लिमिटेड को निर्धारित किराया से अधिक धनराशि वसूलने पर नोटिस जारी करते हुये रु0 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। नमो घाट पर वाहन स्टैंड संचालित करने हेतु वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड और ऑपरेटर मेसर्स रोबस्ट ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स आर.के. एसोसिएट्स एंड होटलियर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को कई दिनों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करने वाले आगंतुकों से स्वीकृत दरों से अधिक पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है जो अनुबंध और दिए गए निर्देशों का घोर उल्लंघन है। ऑपरेटर की ओर से यह बार.बार उल्लंघन किया जा रहा था और इस बारे में पहले भी फर्म को लिखित रूप से सचेत किया गया था। नमो घाट पर वाहन स्टैंड संचालित करने के लिए मोटरसाइकिल को 4 घंटे के लिए ₹20 शुल्क निर्धारित किया गया था तथा 4 घंटे के उपरांत ₹5 प्रति घंटे की दर से शुल्क था वही कार के लिए 2 घंटे के लिए ₹ 50 तथा 2 घंटे के पश्चात प्रति घंटे ₹ 25 निर्धारित किया गया था, परंतु संस्था के द्वारा ₹100 घंटे के लिए लिया जा रहा था।यह संचालक मेसर्स रोबस्ट ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स आर.के. एसोसिएट्स एंड होटलियर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ कंसोर्टियम द्वारा घाट के संचालन और रखरखाव के प्रति उदासीन रवैये को दर्शाता है। घाट के संचालन और रखरखाव के कार्य में लापरवाही बरतने के लिए संचालक मेसर्स रोबस्ट ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स आरण.के.एसोसिएट्स एंड होटलियर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ कंसोर्टियम में रुपया दस हज़ार का जुर्माना लगाया गया है। संचालक को निर्देश दिया गया है कि वह इस नोटिस के जारी होने की तिथि से 10 दिनों के भीतर यह राशि वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के खाते में जमा कर दे। इसके अलावा दोनों संस्था को पीओएस मशीन के माध्यम से जारी पार्किंग पर्ची का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button