वाराणसी

वाराणसी: बरेका में 54वें राष्ट्रीय  संरक्षा सप्ताह के तहत निकली  जागरूकता रैली

लोको डिवीजन में संरक्षा को बढ़ावा देने हेतु फायर फाइटिंग एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के प्रशिक्षण के साथ नुक्कड़ नाटक का मंचन

वाराणसी बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में समूचे भारतीय रेल के साथ 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह ( 04 से 10 मार्च 2025) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य रेल कर्मचारियों में संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य प्रणाली को प्रोत्साहित करना है। सेंट्रल मार्केट स्थित कुंदन लोको के पास से “सुरक्षा और स्वास्थ्य–विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक” थीम पर संरक्षा जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर  विवेक शील ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस प्रभात फेरी में फैक्ट्री मुख्य यांत्रिक सर्विस इंजीनियर नीरज जैन, मुख्य संरक्षा अधिकारी  एस. बी. पटेल, मुख्य गुणवत्ता आश्वासन प्रबंधक राम जन्म चौबे, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी के. के. पटेल, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, कर्मचारी परिषद सदस्य, संजय कुमार ,संरक्षा अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। भारत स्काउट एवं गाइड, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, बरेका रेल सुरक्षा बल एवं संरक्षा अधिकारियों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

संरक्षा जागरूकता रैली कुंदन लोको के पास से प्रारंभ होकर सूर्य सरोवर, बरेका कॉलोनी परिसर, केंद्रीय बाजार होते हुए सिनेमा परिसर स्थित बास्केटबॉल मैदान के पास आकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों ने संरक्षा जागरूकता से संबंधित नारों एवं संदेशों के साथ पूरे परिसर में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button