Slide 1
Slide 1
राजनीतिवाराणसी

वाराणसी:महानगर कांग्रेस कमेटी की 100 वार्ड पदयात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ

सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न स्व .राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित किया

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसीआधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन चौराहे पर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने की और संचालन/नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भारत रत्न राजीव गांधी जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए नेताओं ने कहा कि उन्होंने भारत को 21वीं सदी में ले जाने की नींव रखी और कंप्यूटर, टेलीकॉम, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को अवसर देने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए।
…….13 दिन 13 ब्लाक 100 वार्ड पदयात्रा का आगाज़
सद्भावना दिवस के साथ ही कांग्रेस ने जनता के हक की लड़ाई को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की 100 वार्ड पदयात्रा की शुरुआत की। इस पदयात्रा का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी का झंडा दिखाकर किया। उन्होंने काल भैरव ब्लाक से निकली पदयात्रा में शामिल होकर जनता से संवाद भी किया।यह पदयात्रा अगले 13 दिनों तक चलेगी, जिसमें 13 ब्लाक और 100 वार्डों को शामिल किया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति और आधुनिक भारत के इतिहास का बहुत महत्वपूर्ण दिन है।भारत रत्न राजीव गांधी जी ने जिस दूरदृष्टि और संकल्प के साथ देश को नई दिशा दी, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणा है।कार्यक्रम में  प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,प्रजानाथ शर्मा,फसाहत हुसैन बाबू, दुर्गाप्रसाद गुप्ता,सजीव सिंह,गुलशन अली,डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,विनोद सिंह ,सदानन्द तिवारी,बाह्मदत्त त्रिपाठी, हिमांशु सिंह,आकाश त्रिपाठी,कीर्ति पाण्डेय,देवेन्द्र सिंह,समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button