Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : बच्चों की खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित

त्रिलोकी नाथ राय / मीरजापुर। बामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वावधान में पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चों को प्रतिसार निरीक्षक मीरजापुर द्वारा मेडल पहनाकर एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों एवं उपस्थित लोगों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।
इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button