Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : 30 जून तक नहीं खुलेंगे सभी पीपा पुल

अधिवक्ताओं के आग्रह पर जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन

तारा त्रिपाठी / मीरजापुर। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाले सभी पीपा पुल अब 30 जून तक चालू रहेंगे। इनमें नेवढ़िया घाट सहित वे सभी पीपा पुल शामिल हैं, जो सामान्यतः 10 जून के बाद संचालन के लिए खोले जाने लगते हैं। यह निर्णय जिलाधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता के बाद लिया गया।जानकारी के अनुसार, बार काउंसिल मीरजापुर के पूर्व अध्यक्ष सुशील दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और पीपा पुलों को निर्धारित अवधि तक बंद रखने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समय से पहले पुलों के संचालन से जनहित प्रभावित हो सकता है तथा क्षेत्रीय नागरिकों और अधिवक्ताओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ताओं की बात को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जनपद के सभी पीपा पुल 30 जून तक नहीं खोले जाएंगे। साथ ही उन्होंने आवश्यक होने पर शासन स्तर पर भी समुचित कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी के इस निर्णय को स्थानीय अधिवक्ता वर्ग और आम नागरिकों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रशासन के इस सकारात्मक और संवेदनशील रवैये की सराहना की। बार काउंसिल मीरजापुर के पूर्व अध्यक्ष सुशील दुबे ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन द्वारा त्वरित निर्णय लिया जाना स्वागतयोग्य है। उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आमजन की समस्याओं का समाधान होगा और जनभावनाओं का सम्मान भी सुनिश्चित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button