Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर:अहरौरा बांध में डूबने से किशोर की मौत,बुझ गया घर का इकलौता चिराग    

तारा त्रिपाठी (मीरजापुर)।थाना अहरौरा अन्तर्गत ग्राम श्रीरामपुर बेलखरा निवासी एक किशोर का अहरौरा बांध में स्नान करते समय डूब कर मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक किशोर सुबह लगभग 8 बजे अपने कुछ साथियों के साथ बांध पर नहाने गया था। वह बांध के फाटक संख्या 23 पर स्नान कर रहा था और अचानक गहराई में चला गया। फाटक का कुछ हिस्सा खुला होने के कारण उसका पैर उसी में फस गया जिससे वह ऊपर नहीं आ सका। थोड़ी देर में ही उसका दम घूटने से उसकी मृत्यु हो गई। किशोर को बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक सनी पटेल पुत्र शिवपूजन पटेल उम्र 17 वर्ष अपने माता पिता का एकलौता संतान था। उसके पिता तीन भाइयों में मझले भाई थे।सनी की मृत्यु से घर का एकलौता चिराग बुझ गया। आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण23वें फाटक का कुछ हिस्सा खुला छोड़ दिया गया था जिससे मृतक का पैर उसी में फस गया और वह ऊपर न आ सका जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सनी की मौत के बाद घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button