Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर :अनियंत्रित हो ट्रैक्टर कंप्रेशर खेत में पलटी,  चाचा-भतीजा की दबने से हुई मौत

तारा त्रिपाठी
मीरजापुर/अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदीपुर में स्थित कंचनपुर (पैगंबरपुर) गांव में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई, दो मजदूर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह सात बजे दो मजदूर ग्राम भलुई थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र निवासी रामलखन विश्वकर्मा पुत्र बसराज (50) वर्ष, रामकिशुन विश्वकर्मा पुत्र हीरामन विश्वकर्मा (40) वर्ष, कंचनपुर-धुरिया में स्थित खनन पट्टा में ट्रैक्टर कंप्रेशर से होल करके आ रहा तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर कंप्रेशर लेकर खेत में जाकर पलट गई और दोनों मजदूर ट्रैक्टर कंप्रेशर के नीचे दब गए। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से भिजवाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा जहां पर चिकित्सक मनोज सिंह ने दोनों मजदूर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृतक के परिवार को सूचना दे देकर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मिर्जापुर भेज दिया गया। मृतक के चचेरे भाई व भतीजा जीत लाल पुत्र स्वर्गीय हीरालाल ने बताया कि रामलखन और रामकिशुन दोनों चाचा भतीजा हैं, रामकिशुन के 12 साल की एक लड़की हैं और पत्नी छोड़कर चली गई वहीं रामलखन की भी पत्नी छोड़कर चली गई है। दोनों का देखभाल हम लोग ही करते हैं। हम लोग बीसो साल से खदान में मजदूरी का काम करके जीवन यापन करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button