मिर्जापुर
मिर्जापुर: राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात 25 जून को करेंगी जनसुनवाई

तारा त्रिपाठी
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के मा0 सदस्य श्रीमती नीलम प्रभात दिनांक 25 जून को जनपद मीरजापुर भ्रमण के दौरान महिलाओं के विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित जनसुनवाई करेंगी। प्राप्त प्रोटोकाल के अनुसार 25 जून 2025 को मा0 सदस्य महोदया द्वारा 11 बजे महिला जन सुनवाई की जाएगी। तत्पश्चात किन्ही एक सामुदायिकध्प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा बालिकाध्महिला गृह व आंगनबाड़ी केन्द्र पर भ्रमण कर निरीक्षण भी करेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव द्वारा जारी पत्र में जिला प्रोबेशन अधिकारी को जन सुनवाई हेतु स्थान निर्धारित करने सहित अन्य व्यवस्थाओ को कराने हेतु निर्देशित किया गया।




