Slide 1
Slide 1
स्पोर्ट्स

गाजीपुर : अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को मिला अर्जुन पुरस्कार


गाजीपुर। जिले के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को शुक्रवार को देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि के साथ ही राजकुमार पाल अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले गाजीपुर जनपद के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम में भी जश्न का माहौल है। राजकुमार पाल का सफर संघर्षों के बीच शुरू हुआ। बचपन में ही एक सड़क हादसे में उनके पिता कल्पनाथ का निधन हो गया था। इसके बाद मां मनरागी देवी ने कठिन परिस्थितियों में तीनों बेटों का पालन-पोषण किया। घर में बड़े भाइयों को हॉकी खेलते देखकर राजकुमार की भी इस खेल में रुचि बढ़ी और महज 10 वर्ष की उम्र में उन्होंने हॉकी स्टिक थाम ली। करमपुर के मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम में दिवंगत प्रशिक्षक तेज बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में उन्होंने हॉकी का प्रशिक्षण लिया। सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत और अभ्यास के दम पर वर्ष 2018 में राष्ट्रीय कैंप तक पहुंचे। वर्ष 2020 में भारतीय सीनियर हॉकी टीम में पदार्पण कर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। मिडफील्डर के रूप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे राजकुमार ने वर्ष 2024 के पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में भी उनकी अहम भूमिका रही। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button