
तीन स्वर्ण, दो रजत और नौ कास्य पदक जीतकर वापस लौटी टीम
डॉ एके राय
ग़ाज़ीपुर। वाराणसी में सम्पन्न अंशु सिंह मेमोरियल पांचवी ताइक्वांडो कप प्रतियोगिता में गाजीपुर के प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि अंडर 29 किग्रा में सब जूनियर बालिका वर्ग में कात्यायनी सिंह ने, अंडर 46 किग्रा भार वर्ग के जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी सिंह ने तथा अंडर 45 किग्रा भार वर्ग के बालक वर्ग में स्वास्तिक गुप्ता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार, सब जूनियर बालिका वर्ग में उपान्या व सब जूनियर बालक वर्ग में बजरंगी राय ने अपने अपने भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
वहीं बालिका वर्ग में अंशिका यादव, अंशिका राय, रितिका गिरी व आयरा गिरी और बालक वर्ग में राजवीर तिवारी, अनूप चौरसिया, ईनेश चंद्र गुप्ता, प्रिंस यादव, सत्यम पासवान, अभी यादव ने अपने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। सभी विजेता प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता से वापस लौटने पर जिला गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, सचिव विपिन सिंह यादव, टीम कोच पूजा तिवारी सहित खिलाड़ियों के परिजनों नेखिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी।




