
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट….
शुक्रवार को जिला के फजलगंज स्टेडियम में राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में दिव्यांगजनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं इसे उत्सव के रूप में मनाया गया। इस प्रतियोगिता में रोहतास एवं कैमूर जिला के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में पैरा बैडमिंटन एवं पैरा एथेलेटिक्स खेल विधा का आयोजन किया गया।प्रतियोगिताओं का शुभ आरंभ उप विकास आयुक्त, रोहतास, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम के कर कमलों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस आयोजन में बिहार पैरा स्पोर्ट एसोसिएशन रोहतास, इकाई एवं बिहार पीडब्लूडी संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।आयोजन में अतिथि के रूप में बिहार पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन के सचिव श्री संदीप कुमार रहे। अन्य गणमान्यों में जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा एवं डीपीएम बुनियाद केन्द्र रहें। आयोजन के जिला समन्वयन के रूप में कमलेश कुमार, जिला अध्यक्ष, बिहार पैरा स्पोर्ट एसोसिएशन रोहतास रहे एवं कार्यक्रम के सम्पूर्ण प्रभार में सहायक निदेशक, अफताब करीम रहे।आयोजन में अनेक प्रकार की खेल विधायें शामिल रही। जिनमें प्रतिभागियों ने पूरे हर्षोउल्लास से भाग लिया।




