
मुजफ्फरपुर | ग्राम मुड़ियारी स्थित राम जानकी मंदिर, थाना बरियारपुर (सकरा), जनपद मुजफ्फरपुर में आयोजित श्री श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ इस वर्ष 18 अप्रैल से प्रारंभ होकर 26 अप्रैल तक भव्य रूप में संपन्न होगा। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का संगम बनकर क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस महायज्ञ के अंतर्गत 23 अप्रैल को अपराह्न 3:30 बजे से भव्य लोकधारा काव्य सम्मेलन है। इस साहित्यिक मंच पर देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेश कुमार ने जानकारी दी। इस महायज्ञ में अयोध्या के सुप्रसिद्ध कथा वाचक देव कृष्ण शास्त्री संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। महासचिव का दायित्व दिनेश कुमार पाठक को सौंपा गया है, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में गौरी शंकर सिंह कार्यभार संभालेंगे। मुख्य यजमान के रूप में दिलीप कुमार सिंह की भूमिका निर्धारित की गई है। उपाध्यक्ष मंडल में देवनारायण ठाकुर, रमेश महतो, हरि किशोर सिंह, बालेश्वर साह, लालदेव सिंह सहित अन्य सक्रिय सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सचिव मंडल में संजीत सिंह, बालेश्वर पासवान, रंजीत पासवान, उमेश शाह, दीनेन्दु कुमार, अनिल कुमार, मुन्ना सिंह, स्वराज, सुरेश, शशि, गोपाल, शिवकुमार, आशीष कुमार, रॉकी कुमार, गोलू कुमार, आशुतोष कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार, विशाल कुमार, छोटू कुमार एवं सनी कुमार सहित अनेक सदस्य विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। महासचिव दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि काव्य सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी कवियों एवं साहित्यकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उपाध्यक्ष मंडल की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार राम बहादुर राय करेंगे, जबकि मार्गदर्शन हास्य कवि डॉ. विनोद कुमार हंसौड़ा का रहेगा। मंच संचालन का दायित्व ई० (डॉ०) दिनेश प्रसाद सिन्हा निभाएंगे।
इस अवसर पर उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान हेतु प्रतिभागियों को “साहित्य विभूषण”, “काव्य विभूषण” एवं “काव्यांकुर सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा। आयोजन समिति अध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश-विदेश से कई ख्यातिप्राप्त साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. अवधूत राणा .डाॅ राणा अवधूत कुमार,विजय किशोर पाण्डेय, डॉ. रेणू शर्मा, डॉ. मन्नू राय, अमरेश शुक्ला, प्रकाश प्रियांशु त्रिपाठी, डॉ. नदेश्वर प्रसाद सिंह, डी.एन. झा दीपक, डॉ. रजनी प्रभा, अमित श्रीवास्तव, अजय कुमार पाण्डेय, विजय तन्हा, राजकुमार आशीर्वाद, डॉ. प्रणय कुमार, प्रितम कुमार झा, मुकेश पटेल, मनस्वी श्वेता, मुस्कान केशरी, गौरव झा साधनेय, कवि रंजन शर्मा, डॉ. सुधांशु चक्रवर्ती, संजय कुमार यादव, शिवेन्द्र गौतम, डॉ. सिद्धेश्वर, अनिल मितभाषी, अर्चना चौधरी सहित अनेक साहित्यकार शामिल हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक एवं साहित्यिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।



