Slide 1
Slide 1
एजुकेशनबिहारसासाराम

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट वितरण एवं गवर्नमेंट एडेड प्रमाणपत्र प्रदान समारोह सम्पन्न*

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…

सासाराम (रोहतास) गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी 42 बिहार बटालियन द्वारा ‘सी’ सर्टिफिकेट वितरण एवं विश्वविद्यालय को गवर्नमेंट एडेड प्रमाणपत्र प्रदान करने का समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मालिक के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, कर्नल धर्मेंद्र सिंह मालिक एवं एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. मयंक कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि “एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देती है। विश्वविद्यालय का सरकारी अनुदानित होना हमारे लिए गर्व का विषय है।” वहीं सचिव गोविंद नारायण सिंह ने आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय हर कदम पर एनसीसी का सहयोग करेगा और कहा कि कैडेट्स की पहचान उनके जीवनभर व्यक्तित्व का हिस्सा बनी रहनी चाहिए।समारोह का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई को प्राइवेट से गवर्नमेंट एडेड का प्रमाणपत्र प्रदान करना और सफल कैडेट्स को ‘सी’ सर्टिफिकेट वितरित करना था। इस अवसर पर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मालिक ने विश्वविद्यालय को गवर्नमेंट एडेड प्रमाणपत्र प्रदान किया।इस दौरान कैडेट्स को रैंक प्रदान किए गए तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्नेहा, अपराजिता, जीतानजई, अंकिता आदि ने भाग लिया। स्वागत गीत स्नेहा, अंकिता, पल्लवी, काजल और नेहा ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन कैडेट सुरभि एवं रोहिनी ने किया, जबकि पायलटिंग कैडेट रिचा और राममूर्ति ने संभाली। धन्यवाद ज्ञापन कैडेट प्रिंस कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी इंचार्ज ने किया जबकि आवश्यक व्यवस्थाओं का संचालन कैडेट हर्षवर्धन ने किया। अंत में कर्नल धर्मेंद्र सिंह मालिक ने विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रशिक्षक रौशन सिंह एवं सभी कैडेट्स को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button