Slide 1
Slide 1
बिहाररोहतास

रोहतास:बाघाखोह ग्राम मे धूम धाम से की बाबा गणिनाथ की पूजा

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट-

अकोढ़ीगोला प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघाखोह मे शनिवार को राम प्रधान साह की अध्यक्षता में बड़े ही सहज़ भाव के साथ  “बाबा गणिनाथ की धूम धाम से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इस पूजा महोत्सव मे सैकड़ो की संख्या मे महिला- पुरुष, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी शामिल हुए जिसमें भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजू गुप्ता, पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह, लोजपा (रा) प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, जिला पार्षद सीमा सिंह, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार जोशी व ज्योति रश्मि ने यहाँ बाबा गणिनाथ की मंदिर बनाने हेतु सहयोग देने का आश्वासन दिया। कमेटी के सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। हरे राम गुप्ता, जिला पार्षद सीमा सिंह, विक्रमा गुप्ता, चंदन सिंह, विनय सरपंच, कन्हैया गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, लवली गुप्ता एवं अन्य दर्जनों अतिथि उपस्थित हुए। कृष्ण प्रसाद, गोपाल प्रसाद, सुनील प्रसाद, भोला कुमार, कन्हैया शाह, राजेश्वर शाह, नंदजी  प्रसाद   सहित सभी ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। कमिटी ने सभी का आभार, अभिनन्दन व्यक्त की। इस पूजा महोत्सव में सांसकृतिक कार्यक्रम की भी आयोजन किया गया था, जिसमे गायक और गायिकाओं ने भक्ति गीतों पर खूब वाह वाही लुटा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button