Slide 1
Slide 1
पटनाबिहारराज्यसम्मानसाहित्य

पटना: डाॅ.सुनील पाठक को मिला डाॅ.रसिक बिहारी ओझा ʼनिर्भीकʼ स्मृति सम्मान-2025, साहित्यकारों ने दी बधाई

पटना। हिन्दी और भोजपुरी के सुपरिचित कवि समीक्षक डाॅ.सुनील कुमार पाठक  को ‘डाॅ.रसिक बिहारी ओझा निर्भीक स्मृति सम्मान-2025 मिलने पर अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य  सम्मेलन के अध्यक्ष  डॉ.ब्रजभूषण  मिश्र,महासचिव  प्रो.जयकांत सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ.महामाया प्रसाद  विनोद,डॉ.विष्णुदेव  तिवारी,वरिष्ठ साहित्यकार  श्री भगवती प्रसाद  द्विवेदी,गंगा प्रसाद  अरुण ,’संझवत’ पत्रिका के सम्पादक रामरक्षा मिश्र  ‘विमल’, डाॅ.शंकर मुनि राय,सूर्यदेव  पाठक  पराग,  चंद्रेश्वर ,डाॅ.जितेन्द्र वर्मा ,डाॅ.संतोष पटेल, गंगा प्रसाद  अरुण, कमलेश राय, कनक किशोर,हारुन, शैलेन्द्र, प्रो.अशोक  प्रियंवद, डॉ. पृथ्वीराज सिंह, मुकुन्द बिहारी,अनिरुद्ध  त्रिपाठी ‘अशेष’,अजय कुमार  ओझा,संध्या सिन्हा, आदि कई साहित्यकारों ने बधाई  दी है। ज्ञातव्य है कि डाॅ.सुनील को यह सम्मान  झारखंड राज्य  की अत्यंत प्रतिष्ठित संस्था ‘जमशेदपुर  भोजपुरी साहित्य परिषद’  के तत्वावधान में आयोजित निर्भीक जयंती समारोह में  मुख्य अतिथि  राँची विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ.जंगबहादुर पांडेय ने तुलसी भवन में प्रदान  किया गया।सम्मान स्वरूप  डाॅ.पाठक  को अंगवस्त्रम ,स्मृति चिह्न,सम्मान-राशि,प्रमाण पत्र आदि प्रदान  किये गये हैं।
                   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button