
परिवार का रो रो कर बुरा हाल
Report by sushil Kumar
रोहतास।विदित हो की जयपुर निवासी राम बहादुर सिंह के 42 वर्षीय पुत्र गंशा डीह पंचायत के मुखिया अमित कुमार सिंह रांची में रहकर अपना कारोबार करते थे । गुरुवार की देर शाम रांची से अपने घर आने के लिए फ़ार्च्यूनर कार से अपने एक साथी के साथ चले थे । बाराचट्टी थाना क्षेत्र के एनएच-19 दिल्ली-कोलकाता मुख्य मार्ग गोखुला नदी पुल के समीप बीच सड़क पर खड़ी कंटेनर वाहन से फॉर्च्यूनर कार टकरा गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के परिजनों को घटना के बारे में बताया । शुक्रवार की दोपहर में मुखिया का पार्थिव शरीर पहुंचते ही एक झलक पाने के लिए लोगो का हुजूम टूट पड़ा । मृतक मुखिया की पत्नी बंदना देवी रोते हुए कह रही थी कि ई कौन जुल्म काइल हे भगवान अब हम केकरा सहारे जीयब ये माई यह कह कर अपने पति के शव के साथ लिपट कर दहाड़ मार कर रोते रोते बेहोश हो जा रही मृतक मुखिया की पत्नी बंदना देवी को महिलाए ढांढस बंधा तो रही थी मगर वे ख़ुद अपनी आँसू नहीं रोक पा रही थी । मृतक का शव जयपुर स्थित घर पर पहुंचते ही मृतक की माँ कलावती देवी बस यही कह कर भगवान को कोस रही थी कि हमारा से कौन गलती भाईल की ई दिन देखे के पड़ल हे भगवान हम अपन बेटा खातिर हर पर्व त्योहार मनावत रही मगर ई दिन देखे के पड़ल हे भगवान । वहीं पिता के शव के साथ दोनों बच्चे आदि व अर्पणा बच्चे लिपट कर बार बार यही कहते की पापा उठो ना । अब हम किसके सहारे जियेंगे । गुरुवार की देर रात जयपुर गाव में जैसे ही सूचना मिली की गांव के होनहार मुखिया अमित सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई रात में ही गांव सहित अगल बगल के ग्रामीन दौड़ पड़े । हर कोई घटना की जानकारी लेने में लगा हुआ था । रात में ही ग्रामीण घटना स्थल के लिए चल पड़े । हर ग्रामीण के आँख में आंसू भरे हुए थे । रुँधे गले से ग्रामीणों ने कहा कि हर सुख दुख में साथ देने वाला थे हमारे पंचायत के मुखिया, हमारा गांव का एक होनहार नवयुवक संघर्षशील अब हम लोग के बीच नहीं रहे ।




