
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट….
212 डेहरी विधानसभा- अकोढ़ी गोला प्रखंड क्षेत्र के स्थाई निवासी शाहाबाद प्रक्षेत्र सहित पूरे बिहार में पार्टी हित के लिए कार्य करने वाले युवा समाजसेवी राजू गुप्ता उर्फ़ राजीव रंजन कुमार के बेहतर कार्यों, मेहनत, लग्न को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने उन्हें ( राजू गुप्ता ) दूसरी बार भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया। वही हरे राम गुप्ता को भी दूसरी बार क्षेत्रीय प्रभारी (शाहाबाद- व्यापार प्रकोष्ठ) मनोनीत किया गया, और ललन शाह को प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया। राजू गुप्ता, हरे राम गुप्ता, ललन साह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं का आभार, अभिनंदन व्यक्त करते हुए पार्टी हित के लिए और जोश, जुनून से काम करने का वादा किया। जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, भोला सिंह, अजय सिंह, बबल कश्यप, अशोक सोनी, विकास सिंह, रिंकू सोनी, उदय सिंह, सुनीता कुमारी, गोविंद कुमार, मनोज सिंह, धनंजय शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, अशोक चंद्रवंशी, भुवनेश्वर चौबे, गुमान सिंह, बनारसी कुशवाहा, मिना गुप्ता, सोनू सिंह, सुशील कुमार, परवेज आलम, अश्विनी गुप्ता, विनय सिंह, श्री राम प्रजापति, रामजी गुप्ता, सुरेंद्र विद्यार्थी ने बधाई दिया। डेहरी विधानसभा सहित पुरे प्रदेश से बधाईयों का ताता लगा है।




