Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसी

रामनगर पीएसी में मुख्य आरक्षी के पुत्र का सेनानायक ने किया सम्मान

यूपीएससी परीक्षा में अनुपम यादव ने हासिल किया 237वा रैंक

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
बुधवार को 36 वाहिनी पीएसी रामनगर में डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस )-सेनानायक की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वाहिनी में कार्यरत मुख्य आरक्षी परिवहन बुद्धिराम यादव के बेटे अनुपम यादव ने यूपीएससी परीक्षा-2024  में 237 वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त की है। सेनानायक  द्वारा HC MT बुद्धिराम यादव एवं उनके बेटे अनुपम यादव को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सेनानायक द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं आशीर्वाद दिया गया।इस अवसर पर अधिकारी द्वारा अनुपम यादव को अपने UPSC तैयारी के दिनों की यादें साझा करने के लिए कहा गया जिसे अनुपम यादव द्वारा अपने स्कूली पढ़ाई से लेकर कॉलेज एवं यूपीएससी तैयारी की यात्रा को  विस्तृत से बताया गया।इस अवसर पर राजेश कुमार -सहायक सेनानायक अवरार अहमद -वाहिनी चिकित्सक,  त्रियुगी नारायण पाण्डेय -SI MT द्वारा अनुपम यादव के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। उपस्थित समस्त कर्मियों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। वाहिनी में चारों तरफ हर्ष का माहौल कायम है।इस अवसर पर वाहिनी के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button