Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर दिनेश राय की जीत

बधाई देने वालों का लगा तांता

ब्यूरो चीफ/ मऊ।घोसी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दिनेश राय ने शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में दिनेश राय को 134 मत, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पारस यादव को 87 मत तथा अशोक कुमार सिंह को 1 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार दिनेश राय ने 47 मतों के अंतर से जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही न्यायालय परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता कालिकदत्त पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष विद्यानिधि उपाध्याय, राम प्रकाश सिंह, महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव, उमाशंकर उपाध्याय, पूर्व शासकीय अधिवक्ता देवेश राय, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी एवं सतीश कुमार पाण्डेय बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय सहित अधिवक्ताओं ने दिनेश राय की जीत पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।विजयी अध्यक्ष दिनेश राय ने सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार  व्यक्त  करते  हुए  संगठन  की  मजबूती अधिवक्ताओं के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button