Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमऊ

मऊ:घोसी तहसील में हापुड़ में हुए लेखपाल की संदिग्ध मौत से उबाल,लेखपालों ने दिया धरना

मुख्यमंत्री को सौंपा गया चार सूत्रीय ज्ञापन, चेतावनी – मांगें पूरी न हुईं तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

सतीश पांडेय
घोसी (मऊ)। हापुड़ जिले में ड्यूटी के दौरान लेखपाल की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर प्रदेश भर के राजस्व कर्मियों में जबरदस्त आक्रोश है। इसी कड़ी में सोमवार को मऊ जनपद की घोसी तहसील में सभी लेखपालों ने पूर्णत: कार्य बहिष्कार करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडे और मंत्री सौरभ कुमार राय ने किया। धरने में लेखपालों ने “लेखपाल को न्याय दो”, “राजस्व कर्मियों की सुरक्षा की गारंटी दो” जैसे नारों से तहसील परिसर को गुंजायमान कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित चार सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को सौंपा और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्रता से नहीं माना गया, तो यह आंदोलन प्रदेशव्यापी रूप लेगा। धरना स्थल पर उपस्थित लेखपालों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक लेखपाल को श्रद्धांजलि दी और फिर एक स्वर में कहा कि अब राजस्व विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button