Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : कार्यकाल पूर्ण होने पर कानूनगो व अनुसेवक को दी, भावभीनी विदाई

एसडीएम व तहसीलदार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान

सतीश कुमार पांडेय

मऊ।घोसी तहसील सभागार में आत्माराम (कानूनगो), अगस्त राजभर (कानूनगो) एवं अनुसेवक शिवशंकर चौबे के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अशोक कुमार सिंह एवं तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय ने अंगवस्त्र भेंट कर सभी को सम्मानित किया। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विदाई सेवा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। आप सभी ने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से किया है। तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय ने कहा कि कार्यालय को आपके अनुभव और सहयोग से सदैव लाभ मिला है। भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर सहयोग के लिए हम सभी उपलब्ध रहेंगे। समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने विदाई प्राप्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में एनटी अमरनाथ, एनटी अभिषेक वर्मा, स्टेनो विपिन कुमार, अरविंद पाण्डेय, सुधाकर, आशुतोष कुमार, सौरभ राय, कानूनगो संघ अध्यक्ष पारसनाथ, जिलामंत्री उदयभान यादव, पंकज यादव, मनोज यादव, नीरज साहनी, शरद चौधरी, विवेक सिंह, अजय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button