Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमऊराजनीति

मऊ : कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मनरेगा बहाली और मजदूर विरोधी कानून वापसी की मांग

सतीश कुमार पांडेय
मऊ। सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी मऊ द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन मनरेगा को समाप्त किए जाने और मजदूर विरोधी नए कानून के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसजन अपने हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीर और कांग्रेस का झंडा लिए नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट भवन तक पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए मनरेगा को तत्काल बहाल करने और नए काले कानून को वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर मऊ कांग्रेस के प्रवक्ता उदय प्रताप राय ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस काले कानून का विरोध सड़क से लेकर संसद तक लगातार जारी रहेगा।प्रदर्शन में जिला कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, एआईसीसी सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर, हफीजुर्रहमान, हरेंद्र यादव, मनोज गिहार, फहद कादिर, संजय चौहान, सुरेश राजभर, सिकंदर प्रसाद, महेंद्र गुप्ता, शाहिद फारूकी, जावेद अहमद, बबलू खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा को बहाल नहीं किया गया और मजदूर विरोधी कानून वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button